बिजनौर (ब्यूरो) । राजस्व टीम ने गांव चकफतेहपुर में खलिहान और कूड़ी डालने की जमीन से अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया।
तहसील बिजनौर के गांव चकफतेहपुर में खलिहान की जमीन पर गांव के ही दो लोगों द्वारा अवैध निर्माण करने की शिकायत की गई थी। तहसीलदार ने अवैध कब्जे को खत्म कराने के लिए कानूनगो महेंद्र भटनागर, लेखपाल आंचल शर्मा, पूजा, मुकुल चौधरी, अरुण कांबोज आदि को शामिल किया गया था। शुक्रवार को टीम गांव में पहुंची और अवैध रूप से बनाई गई दीवार तुड़वाई। निर्माण को ध्वस्त होता देख दोनों अतिक्रमणकारियों ने गांव वालों की बैठक बुलाकर खुद अवैध निर्माण हटवाने का आश्वासन दिया। गांव वालों द्वारा इस संबंध में बताने पर राजस्व टीम वापस लौटी।