महाराजा शूरसैन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
-राधा कृष्ण की बारात व मां कालिका का अखाड़ा बना रहा आकर्षण का केंद्र
फोटो 04 व 05
बिजनौर ।
महाराजा शूूरसैन जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा कृष्ण और मां कालिका अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बने रहे।
सोमवार को जिले भर में महाराजा शूरसैन जयंती बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बिजनौर में महाराजा शूरसैनी सभा की ओर से मोहल्ला जाटान स्थित चमुंडा देवी मंदिर के निकट जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा की विधायक कमलेश सैनी, बिजनौर नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र राणा, प्रधान राजेश सैनी व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में महाराजा शूरसैन, सम्राट अशोक, राधा कृष्ण की बारात, मां कालिका का अखाड़ा, गौरीशंकर आदि की झांकी मौजूद रही। शोभायात्रा में युवक हैरतगंज करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा मोहल्ला जाटान, गोकलपुर की चुंगी, मेरठ की चुंगी, मुख्य बाजार से होती हुई नगर पालिका, शास्त्री चौक, जजी चौक, काजीपाड़ा से होती हुई गीता इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में योगेश सैनी, बलवीर सिंह सैनी, रूपचंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, बिजेंद्र सैनी, प्रीतम सैनी, मुन्नू सैनी, डॉ. रामपाल सिंह, मवासी सिंह, राम सिंह, जयपाल सिंह व पप्पू सैनी आदि मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक शोभायात्रा रोडवेज बस स्टेंड के निकट थी। शोभायात्रा में पुलिस व्यवस्था भी चौक चौबंद रही।