फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस हाईवे किनारे गड़ढे में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बस हाईवे किनारे गड्ढे में घुसी
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। टनकपुर से खटीमा जा रही रोडवेज बस हाईवे स्थित मुबारकपुर कुंडे के निकट वाहन को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी।
थाना क्षेत्र में मुबारकपुर कुंडे के पास शुक्रवार देर रात उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस रामगंगा पुल के निकट पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा घुसी। सूचना मिलते ही पहुंचे एसओ शिशुपाल शर्मा ने आसपास के लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकलवा कर दूसरी बस से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। बस में सवार लोगों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें