हादसे में व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं
नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे किसी वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के बावजूद किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इससे कई वाहनों ने शव को रौंद डाला। काफी देर बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने तत्काल पुलिस को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने कुचले शव को कब्जे में ले लिया। व्यक्ति ने चेक की शर्ट और पेंट पहने हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।