- 18 जनवरी को मिली थी 20800 कोविशील्ड टीके की खेप
- विदेश जाने वाले लोग ही लगवा रहे कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में तीन दिन बाद कोविशील्ड की 1200 डोज निष्क्रिय हो जाएंगी। लोग कोरोनारोधी टीका लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके चलते कम लोग ही टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवा रहे हैं। कोविशीड की डोज नहीं लगने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं।
जिले में तीन महीने बाद 18 जनवरी को 20800 कोविशीड डोज की खेप आई थी। जिसके बाद टीकाकरण शुरू किया गया था। मगर लोगों का टीका लगवाने में रूझान नहीं है। कोरोना की दस्तक के समय रोजाना तीन से पांच हजार लोग केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंच रहे थे। मगर अब रोजाना टीकाकरण कराने वालो की संख्या 500 के आसपास है। वहीं जिले में बची हुई कोविशील्ड वैक्सीन की नौ फरवरी उपयोग करने की अंतिम तारीख है। टीकाकरण केंद्रों पर सिर्फ विदेश जाने वाले ही कोरोनारोधी टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहा है।
33.6 फीसदी लोगों को लगी बूस्टर डोज
जिले में 2027926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अभी 682258 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। जो कुल लक्ष्य का 33.6 प्रतिशत है। वहीं अब वैक्सीन खत्म होने की कगार पर है। शासन की ओर से वैक्सीन की नई खेप आने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति-
12 से 14 उम्र तक का टीकाकरण-
लक्ष्य- 155999
पहली डोज- 162048
दूसरी डोज- 156073
15 से 17 उम्र तक का टीकाकरण-
लक्ष्य- 258290
पहली डोज- 263720
दूसरी डोज- 237806
18 से 44 उम्र तक का टीकाकरण-
लक्ष्य- 1785471
पहली डोज- 1800472
दूसरी डोज- 1664654
45 से 60 उम्र तक का टीकाकरण-
लक्ष्य- 518068
पहली डोज- 538474
दूसरी डोज- 528687
60 से ऊपर वालों का टीकाकरण-
लक्ष्य- 335708
पहली डोज- 310465
दूसरी डोज- 300396
वर्जन::
जिले में कोविशील्ड वैक्सीन उपयोग करने की अंतिम तारीख नौ फरवरी है। जो वैक्सीन बची हुई है, उसे लोगों को जल्द लगाने की कोशिश की जा रही है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।.....डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी