फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यात्री नहीं मिलने से रोजाना रद्द हो रहीं 12 रोडवेज बसें

Tue, 16 Jan 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दी के दिनों में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजनौर डिपो की रोजाना 12 बसें रद्द हो रही हैं। क्योंकि शाम सात बजे के बाद डिपो पर यात्रियों का टोटा है। यात्री नहीं मिलने से बस संचालित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जनवरी माह में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भयंकर सर्दी में लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। खासतौर पर बुजुर्ग लोग इन दिनों सफर करने से बच रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों की भी छुट्टी चल रही है। जिससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार डिपो पर शाम छह बजे तक यात्रियों की संख्या काफी कम हो जाती है। एक बस के संचालन के लिए करीब 25 यात्री होने अनिवार्य है। इतने यात्री नहीं होने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बिजनौर डिपो से देर शाम आठ बजे तक बसों का संचालन होता है। मगर इन दिनों यात्री नहीं मिलने से छह बजे ही बसों के पहिए थम जाते हैं। इसी वजह से शाम को रोजाना करीब 12 बसें रद्द हो रही हैं।
विज्ञापन

बसों के संचालन पर सर्दी का असर पड़ रहा है। बसों में यात्रियों की काफी संख्या घट गई है। विभाग को राजस्व की भी हानि हो रही है। जनवरी के बाद ही बसों का संचालन सही से हो सकेगा।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज, बिजनौर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें