फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस लाइन से थाना और चौकियों पर तैनात किए गए 12 दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-विवाद में फंसे दो दरोगाओं का भी किया तबादला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस लाइन से 12 दरोगा को थाना और चौकी पर भेज दिया गया है। वहीं, आठ चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

एसपी अभिषेक झा ने दरोगा यशवीर को प्रभारी चौकी पांडव नगर चांदपुर, दीपक कुमार को थाना शिवाला कला, अशोक मलिक को प्रभारी चौकी कस्बा थाना नहटौर, ब्रहम प्रकाश को चौकी प्रभारी न्यायालय परिसर बनाया है। मुकेश कुमार को प्रभारी चौकी फायरिंग रेंज, देवेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी भनेड़ा, विपिन कुमार को चंदक चौकी प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र कुमार को ववनपुरा चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
अवनीत मान को एसएसआई चांदपुर, देवेंद्र कुमार को कंट्रोल रूम, प्रवेज कुमार को थाना नांगल भेजा है। योगेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा धामपुर, सुभाष चंद्र को एसएसआई चांदपुर से थाना नजीबाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बवनपुर चौकी इंचार्ज रहे कुलदीप शर्मा को किरतपुर थाने की चौकी नारायणपुर भेज दिया है। बता दें कि पिछले दिनों बवनपुर चौकी प्रभारी मिट्टी डालने वाले एक ट्रैक्टर ट्राली चालक से आठ हजार रुपये लेने के आरोप में घिर गए थे। हालांकि बाद में आरोप लगाने वाला मुकर गया। वहीं तलाशी के वक्त 25 हजार उठाकर लाने के आरोप में घिरे दरोगा शेर सिंह को थाना हीमपुर दीपा से अफजलगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें