हादसे में छह महिलाओं सहित 12 घायल
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्राली सवार करीब छह महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी स्याऊ लाया गया।
थाना क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी प्रेम सिंह परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्राली से नूरपुर भात देने गए थे। शुक्रवार देर शाम भात देकर गांव स्याऊ लौट रहे थे। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास अचानक सामने से आए ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक दीपक कुमार, वीरो देवी 60 वर्ष, प्रेम सिंह 56 वर्ष, सोनम देवी 28 वर्ष, सलोनी 22 वर्ष, अंकिता, दीपा घायल हो गए। भूरिया, निर्मला, मांजरी, सोलानी, प्रियंका, दीपक के गुम चोट बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। ट्रक चालक फरार हो गया।