फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक व मैक्स की टक्कर में 12 घायल

विज्ञापन
नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नहटौर। नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर मैजिक व मैक्स गाड़ी की आमने सामने की टक्कर में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

नांगल सोती क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी वीर सिंह अपने परिवार के साथ संभल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में अपनी ससुराल मैजिक से जा रहा था। नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास उनकी मैजिक सामने से आ रही मैक्स गाड़ी से टकरा गई। जिसमें मैजिक सड़क किनारे खाई में जा घुसी। उसमें बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें और सभी को बाहर निकाला। चालक अकबर मैजिक में फंस गया, जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। इस दुघर्टना में सतीश प्रकाश, अंशु, उषा, सुदेशना, अनिता, गीता, वीर सिंह, सुधा, उषा देवी, कविता, गौतम व मैजिक चालक अकबर घायल हो गए। सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें