फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में 12 घायल, सैर-सपाटे के लिए निकले थे

Sun, 01 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में  नववर्ष पर सैर-सपाटे के लिए निकले कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। कोटद्वार मार्ग पर टायर फटने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। घटना में घायल हुए 12 लोगों घायलों को कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।संबल (मुरादाबाद) निवासी एक परिवार के सदस्य स्कॉर्पियो से मुुरादाबाद से लैंसडोन जा रहे थे। जाफराबाद-कोटद्वार के बीच बारह ड्रम क्षेत्र में अचानक स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कॉर्पियो पलटने से दो-तीन परिवारों के आपसी संबंधी स्कॉर्पियो सवार लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद की जाफराबाद चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल निकट के कोटद्वार स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में बिजनौर के गांव जंदरपुर निवासी गुड्डी (50), माही (14), फरमान (21), अनम (19), नेहा (26), डेढ़ वर्षीय इमरान, संबल मुरादाबाद निवासी मोबीन (7), शाइस्ता (16), आदिल (14), चांदनी (30), शान (40) और वाहन चालक मुजफ्फर अली (28) घायल हो गए। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें