फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आबादी में घुसा 12 फीट लंबा किंग कोबरा

विज्ञापन
कालागढ़  की केंद्रीयकालोनी में किंग कोबरा को नियंत्रित करते वन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल ने पकड़ कर सूखासोत क्षेत्र में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। शुक्रवार को 12 फीट लंबा किंग कोबरा केंद्रीय काॅलोनी के अशोक कुमार के आवास में जा घुसा। इससे परिवार के सदस्य घबरा गए। वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी सलमान अंसारी और एसओजी के सदस्य सुजीत ने सर्प को बड़ी कठिनाई से नियंत्रण में किया और सूखासोत में छोड़ दिया।

सलमान अंसारी ने बताया कि यह सर्प काफी बड़ा था और क्रोध में था। इसकी सुरक्षा के साथ साथ जनता को भी सुरक्षा देना काफी बड़ी चुनौती थी। जनता ने इस विशाल सर्प को देखकर उसकी खूब वीडियो बनाई। फोटो खींचकर वायरल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगन्थ नायक का कहना है कि किंग कोबरा संरक्षित जीव है। इसको नुकसान पहुंचाने पर बाघ के समान ही वन्यजीव अधिनियम के धाराएं भी लगती हैं। यह मामला गैरजमानती है। इसमें सीधे जेल भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें