फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देहात में बस संचालन के लिए 12 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। देहात तक यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना में 12 लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने परिवहन निगम को रूट पर बस संचालन का प्रस्ताव सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आवेदन करने की शनिवार को अंतिम तिथि है। योजना का लाभ लेने से पहले लोगों ने एआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच जानकारी की। लोगों ने अलग-अलग रूटों पर बस संचालन के लिए अपने प्रस्ताव तैयार कर परिवहन निगम को दिए हैं। परिवहन निगम की ओर से अब इन रूटों की पड़ताल की जाएगी। इसके बाद बसों का संचालन हो सकेगा। परिवहन निगम को प्रतिमाह 1500 रुपये देकर अपनी बस चला सकेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि 12 लोगों ने अलग-अलग रूटों पर बस चलाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इनकी पड़ताल करने के बाद ही बसों के संचालन को हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें