फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस अधीक्षक को प्रदेश में 11वीं और डीएम को 37 वीं रैंक

Fri, 07 Jul 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तय की गई रैंकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में थानों के बाद अब प्रदेश स्तर पर अफसरों की रैंक भी जारी कर दी गई है। बिजनौर के डीएम को 37वीं और एसपी को 11वीं रैंक मिली है। हाल ही में थानों की रैंक भी तय की गई थी, जिसमें प्रदेशभर में जिले के पंद्रह थानों ने पहली रैंक हासिल की थी।
शासन की ओर से प्रदेश स्तर थानों के बाद अब जिला स्तरीय अफसरों की रैंक तय कर दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। इसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। तय समय में गुणवत्ता के साथ शिकायतों के निस्तारण पर संबंधित जिम्मेदार की रैंक भी तय की जाती है। इसी क्रम में जून माह के आंकड़े जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा को 37वीं रैंक पर संतोष करना पड़ा। एसपी नीरज कुमार जादौन को 11वीं रैंक मिली है। हाल ही में थानावार जारी की गई रैंकिंग में जिले के 15 थानों ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया था। जोकि पहली रैंक हासिल कर सूबे में अव्वल रहे हैं। थाना मंडावली, नूरपुर, स्योहारा, नगीना, कोतवाली देहात, धामपुर, महिला थाना, नगीना देहात, हल्दौर, शिवालाकलां, चांदपुर, नजीबाबाद, रेहड़, बढ़ापुर, कोतवाली शहर को प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें