बिजनौर। रविवार को कोरोना संबंधित 117 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। रविवार की शाम तक जनपद से कुल 1861 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से अब तक जनपद में 1528 नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा अब तक जिले में कुल 31 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जबकि 20 मरीजों ने कोरोना को हराकर अलविदा कहा है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार शाम तक जनपद से 1861 सैंपल जांच के लिए भेजे थ्रे, इनमें से 1528 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं और 302 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वर्तमान में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। हालांकि शनिवार को जिले में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इनमें चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक का पुत्र भी शामिल है लेकिन रविवार को कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई।