फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के ब्रेक फेल होने से मकान से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित डंपर मकान से टकराया
विज्ञापन

बढ़ापुर। कस्बे के मोहल्ला बाजार से गुजर रहा एक डंपर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गया। क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को एक डंपर ग्राम बहेड़ी में निर्माण सामग्री डालकर बढ़ापुर कस्बे के बीच से होता हुआ वापस अपने गंतव्य को जा रहा था। कस्बे के मोहल्ला बाजार पहुंचने पर डंपर के ब्रेक फेल हो गए। और अनियंत्रित होकर डंपर कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला निवासी खुर्शीद की बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए पास के दिलशाद के मकान से टकराकर बंद हो गया। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की सहायता से डंपर को थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें