महिला की मौत
अफजलगढ़। गांव कासमपुरगढ़ी निवासी 65 वर्षीय विद्या देवी पत्नी रामकिशोर अपनी बीमारी के चलते अकेले दवा लेने बिजनौर गई थी। जब वह दवाई लेने के बाद बस में बैठकर घर वापस आ रही थी। वह अफजलगढ़ बस से उतरकर सड़क पर बैठकर उल्टी करने लगी। उसे वहां पर खून की उल्टी हो गई। अचानक ही वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। उसे राहगीरों की मदद से डॉयल 100 ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक राजीव चौहान ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हार्ट अटैक के कारण जान गई है। सूचना पर सीओ कृष्णशंकर कन्नोजिया व प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।