फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले से किसान की मौत
विज्ञापन

रेहड़। गांव हर्रायवाला निवासी एक किसान की मधुमक्खी के हमले से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शनिवार को कालागढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव हर्रायवाला निवासी चौखे पुत्र पाती शुक्रवार की दोपहर बाद खेत पर काम करने के लिए गया था। वह कपड़े निकालकर खेत पर काम कर रहा था। उसके नजदीक ही मधुमक्खी का झुंड लगा हुआ था। अचानक मधुमक्खी उड़ते ही उसके पास आ गई। पैरों में दिक्कत होने की वजह से किसान से भागा नहीं गया। आसपास उसे कोई बचाने वाला भी नहीं मिला। मधुमक्खियों के झुंड ने उस हमला बोल दिया। बामुश्किल वह घर पहुंचा। परिजनों ने उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें