बजरी पर बाइक फिसली, दो घायल
नगीना। नगीना धामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग पर बजरी पर बाइक फिसलने के कारण दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला लाल सराय निवासी अंकित सैनी 18 वर्ष व लकी सैनी 17 वर्ष शनिवार की सुबह साढे़ दस बजे करीब बाइक से धामपुर जा रहे थे। बाइक अंकित चला रहा था जब उनकी बाइक नगीना धामपुर मार्ग स्थित रामलीला चौराहे पर पहुंची तो बाइक सड़क पर फैली बजरी के कारण फिसल गई। इससे बाइक सवार अंकित व लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। दोनों के दांये पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।