स्काउट गाइड शिविर में दिया गया प्रशिक्षण
हल्दौर। जीएसएन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन पर रस्सी व हाथों द्वारा स्ट्रेचर बनाना, मीनार बनाना आदि सिखाया गया।
जिला संगठन आयुक्त पवन कुमार व जिला प्रशिक्षण आयुक्त आशीष कुमार के कुशल संचालन में स्काउट गाइड ने प्रार्थना, ध्वज गीत आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट्स ने प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी, स्कार्फ व हाथों द्वारा स्ट्रेचर बनाना, मीनार बनाना, रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठ लगाना, टेंट बनाना, इमरजेंसी में भोजन पकाना, पथ संचालन , समूह दल का गठन करना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि व प्रबंधक रघुराज सिंह नागर ने सभी विद्यार्थियों से देश प्रेम की सीख दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीता राजपूत, विकास पंकज, पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, राहुल राजपूत, हिमांशु राजपूत, स्वाति पाराशर, अलीशाह इदरीशी, प्रीति चौहान, संगीता रस्तोगी, बीना शर्मा आदि मौजूद रहे।