बिजनौर। हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर 27 फरवरी को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और बाइक रैली निकालेंगे। जिला बार अध्यक्ष एस के बबली की अध्यक्षता एवं महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बिजनौर के वकील संघर्ष समिति के साथ हैं। संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 27 फरवरी को हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग बहुत पुरानी है। इसकी अनदेखी कर सरकार अच्छा नहीं कर रही है। बैठक में पश्चिमी उप्र में किसी भी स्थान पर हाईकोर्ट बेंच बनवाने की मांग सरकार से की गई।