एबीवीपी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
धामपुर। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और नगीना चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही दो मिन का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन में अविरल राजपूत, वैभव चौहतान, हर्ष प्रताप सिंह, बुरान चौधरी, हनी सिंघल, प्रशांत चौहान, गोल्डी चौहान, अभय, शारिक, आयुष रहे।