फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर को पर्यावरण प्रदूषण दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को पर्यावरण प्रदूषण एवं विलुप्त जीव जंतुओं के प्रति जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। प्रथम पहर में कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार व डा. संतोष देवी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रदूषण के कारणों व उनके भयावह परिणामों के प्रति सचेत किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी सज्जाद अली जैदी ने बताया कि हमारे घर आंगन में खेलने वाली गौरिया अब विलुप्त हो गई है। अमृतसर में जिस तरह उन्हें बचाने के लिए घर-घर में घोंसले बनाए गए हैं, उसी प्रकार हमें भी अपनी ओर से तरह का प्रयास करके उन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए। द्वितीय पहर में छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। पेड़ पौधे लगाकर मोहल्लेवासियों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। इसमें डा. अखिलेश, डा. अरुण रानी, डा. दिनेश सिंह, चंद्रशेखर पाठक, रिचा त्यागी, अंतिमा आदि मौजूद रहे। शिविर में गौरव, विवेक, आकाश, सतेंद्र, मुदस्सिर, शाने आलम, निशु, कीर्ति, मंतशा, जीनत, हुमा आदि स्वयंसेवक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें