ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
नगीना। ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नगीना जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर ने नगीना-बूंदकी रेलवे ट्रैक के बीच अप लाइन पर एक महिला के शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी नगीना को दी। सूचना पर एसआई राजकुमार, रणजीत सिंह, सुभाष, नफीस अहमद, मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराई गई। महिला हल्के पीले रंग की सलवार तथा ओरेंज रंग का कुर्ता पहने है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।