फिर से मोदी सरकार बनाने का लिया निर्णय
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण देने का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे समाज में फैली आर्थिक असमानता खत्म होगी। कहा कि सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से पिछड़ा होने के बाद भी आरक्षण से वंचित परिवारों को लाभ मिलेगा। साथ ही जीएसटी की दर सीमा बढ़ाकर छोटे व मंझोले व्यापारियों को राहत देने पर केंद्र सरकार का स्वागत किया गया। कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से लाखों व्यापारियों को राहत मिलेगी। बैठक में व्यापारियों ने केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का निर्णय लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, दीपक अरोड़ा, संजीव मित्तल, संजीव जैन, अवनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।