शिवाला कलां। गांव आराजी भैंसा में हाईवोल्टेज की नई लाइन खींची जा रही है। ठेकेदार ने इसके लिए कई मजदूरों को लगाया हुआ है। बुधवार की दोपहर मजदूर लाइन पर काम कर रहे थे कि अचानक तारों में करंट आ गया। इससे नहटौर थाना क्षेत्र के गांव धनुपुरा निवासी नीरज (30) गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों उसे नूरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी थी।