फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बयान की निंदा, वितविहीन शिक्षकों को हक दिलाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने की मुख्यमंत्री के बयान की निंदा
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। गठन में चांदपुर के विनेश कुमार त्यागी को संघ का जिलाध्यक्ष, उन्हें एक बार फिर से जिला मंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उनकी ओर से प्रदेेश के वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य-समान वेतन देने के स्थान पर उनकी मांग को खारिज कर देने संबंधी बयान दिया गया है। बताया कि शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन में विनीत कुमार त्यागी को संगठन मंत्री, विजयपाल सिंह को प्रवक्ता, मयूर मलिक को कोषाध्यक्ष, उदयराज सिंह, परवेंद्र कुमार, गुरचरण सिंह, गयूर आसिफ, मोहित कुमार शर्मा, ऋतुबाला रस्तोगी उपाध्यक्ष, अनिल, भानु प्रताप सिंह, अविनाश विश्नोई, फईम अहमद, नीरज रानी, सियाराम संयुक्त मंत्री, भूपेंद्र सिंह, इंद्रदीप सिंह, संजय कुमार, जितेंद्रपाल सिंह, रवेंद्र कुमार शर्मा, सुधांशु वत्स उप मंत्री, विजय वर्मा, कांता प्रसाद पुष्पक, फिरोज अहमद, निसार अहमद प्रचार मंत्री, अजय राजपूत व्यय निरीक्षक, 15 शिक्षकों को सदस्य और 16 शिक्षकों को प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें