फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त ने किया कालागढ़ का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त ने किया कालागढ़ का दौरा
विज्ञापन

कालागढ़। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मोहम्मद उस्मान ने कालागढ़ का दौरा किया। कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर आवासों के ध्वस्तीकरण का जायजा लिया। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मोहम्मद उस्मान ने कालागढ़ पहुंच कर रामगंगा बांध व सैंडिल बांध का भ्रमण किया। साथ ही बांध परियोजना की आवासीय कालोनियों राजकीय आवासों भवनों के ध्वस्तीकरण का जायजा लिया। रामगंगा भवन में उन्होंने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर आरटीआई के सिलसिले में कालागढ़ का दौरा किया। यहां कोर्ट के आदेशों का पालन किया गया है। आवास भवनों के ध्वस्तीकरण के साथ ही यहां निवासियों का पुनर्वास नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि सूचना के अधिकार के साथ कानून का अधिकार भी मिलना चाहिए। रामगंगा बांध व सैंडिल बहुत ही खूबसूरत है। इसे आम जनता को देखने का मौका मिलना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ बांध के ईई शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें