फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बिक्री बढ़ाने के लिए नियमों में किए बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
धान बिक्री बढ़ाने के लिए नियमों में किए बदलाव
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी केंद्रों पर धान की खरीदारी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम के अनुसार जिले में धान खरीद लक्ष्य 36100 मीट्रिक टन रखा गया है। इसके सापेक्ष 23 नवंबर तक केवल 2056.57 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। धान की खरीद बढ़ाने के लिए 26 नवंबर से दो दिसंबर तक धान खरीद का विशेष अभियान चलाया जाएगा। किसान अपना साफसुथरा व धान सूखाकर क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लाएं। लघु एवं सीमांत किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सत्यापन की व्यवस्था से मुक्त कर दिया गया है। कोई भी किसान 100 क्विंटल धान पंजीकरण के पश्चात बिना सत्यापन के बेच सकता है। एक ही परिवार के सहखाता धारक अपने परिवार के अन्य सहखाता धारक के हिस्से का धान बेच सकते हैं। जिले के क्रय केेंद्रों को संबद्धीकरण से मुक्त कर दिया गया है। अब कोई भी किसान अपने धान को जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें