फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों का प्रचार किया
विज्ञापन

शेरकोट/धामपुर। भाजपा सांसद यशवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतने का आह्वान करते हुए सरकार की नीतियों का प्रचार किया। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर जनहित के कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में हर वर्ग अपने आप को सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहा है। विरोधी दल भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर बौखला रहे हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाकर केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को प्रेरित किया। सांसद ने ग्राम भनौटी, रामसाहयवाला, भिक्कावाला गांव का दौरा किया। कार्यक्रम में सुरेश रुहेला, अवनीश चौहान, अवनीश, अंकुर जैन, शशिकांत शर्मा, दिनेश सैनी, आशीष शर्मा, प्रांशुल रस्तौगी, नितिन चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें