केरल आपदा के लिए रकम भेजी
अफजलगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राखी मेमोरीयल विद्या निकेतन कन्या इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने केरल में आपदा प्रभावितों के लिए लगभग पांच हजार का चैक कार्यक्रम अधिकारी कुमारी अदिति को भेंट किया। चैक सीएम राहत कोष उत्तर प्रदेश के लिए प्रेषित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अदिति तथा मुहम्मद आकिब, कनक चौहान, नेहा, आकांशा, हिमांशी, अनुष्का रहे।