अमरोहा। मोहल्ला बेगम सराय के मंदिर में गणेश उत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। इस अवसर पर गणेश जी की प्रतिमा का विशेष श्रंगार कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। शाम को मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। इस दौरान रजनीगंधा की माला से संपूर्ण वातावरण महक से गूंज उठा। बाहर से आए कलाकारों की भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। गणेश जन्म से लेकर हाथी का सिर लगाने तक की और कार्ती की विश्व परिक्रर्मा का सजीव मंचन किया गया। अंत में विजय शंकर ने गणेश जी की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नरायनदास सर्राफ, सतीश अग्रवाल, कमलेश चंद गांधी, कुलदीप वर्मा, अभय आर्य, प्रमोद अग्रवाल आदि शामिल रहे।