बिजनौर। गांव निवासी अपिल कुमार ने सीजेएम न्यायालय में दाखिल परिवाद में कहा था कि थाना नूरपुर के एसआई अमित शर्मा अपने साथी सिपाहियों राजवीर यादव, अकरम, राजवीर खोखर, प्रमोद व कुछ अन्य के साथ मार्च 2017 को उसके घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस आए। एक लाख 65 हजार 854 रुपये सहित उसे घर से उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी, गाली-गलौज व मारपीट करते हुए कोरे कागज पर उसके दस्तखत करा लिए। इस मामले में अपिल कुमार ने अपने बयानों के साथ-साथ इस घटना के गवाह अंकित राणा, मुकेश कुमार, कल्पना चौहान के बयान सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराए। सीएजेएम उदयवीर सिंह ने इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नूरपुर को आदेश दिया है कि वे गहनता से जांच कर न्यायालय को जांच के परिणाम से 11 सितंबर से पूर्व अवगत कराएं।