फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित करेगी क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोती नगर कालोनी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महामंत्री तिलकराज चौहान के आवास पर हुई बैठक में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से जुटने की अपील की। बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक की अध्यक्षता रविकरण सिंह गहलोत ने और संचालन हरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राजपाल सिंह, जगवीर सिंह, नौबहार सिंह, रघुनंदन सिंह, विकास चौहान, प्रदीप चौहान, राजाराम, मीनू सिंह, भोले सिंह, जयपाल सिंह, किशोरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें