फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छिपे से कच्ची शराब की बिक्री होती मिली तो बीट के सिपाही नपेंगे: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बिकती मिली तो नपेंगे बीट के सिपाही
विज्ञापन

धामपुर। सीओ महावीर सिंह ने सर्किल के तीनों थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वेे अपने क्षेत्रों के दरोगाओं और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करें, उन्हें हिदायत दें कि यदि उनके क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब की बिक्री होती मिली तो उस क्षेत्र दरोगा और बीट के सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ ने बताया कि पुलिस की ओर से कच्ची शराब की बिक्री करने वालों का पता लगाया जा रहा है। सूचना मिली है कि धामपुर, नहटौर और स्योहारा के कुछ गांवों में कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। पिछले दिनों स्योहारा के गांव दिनदारपुर में यूरिया मिक्स अल्कोहल के पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, उसके दो साथी अभी भी बीमार है। सीओ ने ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि यदि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है तो इसकी सूचना 9454401534 पर दें। पुलिस आरोपी पर तुरंत कार्रवाई करेगी, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें