चंदक। गंगा का जल स्तर बढ़ने से बालावाली पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। दिन भर वाहन स्वामी परेशान रहे। बालावाली रेलवे पुल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं को जोड़ता है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। कोटावाली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने और जल स्तर बढ़ने से मुरादाबाद एवं देहरादून आने जाने वाला यातायात इसी मार्ग से होकर गुजरता है। मगर, तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश होने के कारण गंगा नदी उफान पर है। इसके चलते प्रशासन ने बालावाली पुल से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। शुक्रवार को पुल पर लोहे के पाइप लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालक परेशान रहे। मंडावर थानाध्यक्ष अंशु माली भाती ने बताया की गंगा उफान पर है, किसी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा के आधार पर भारी वाहनों को रोका गया है ।