प्रधान पर शौचालयों के निर्माण में धांधली का आरोप
बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के गांव मंडौरा मिठाई के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय बनवाने के नाम पर धांधली करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्रामीण हेमराज सिंह, इंद्रपाल, नरेंद्र, अलिशान, सुंदरी, दयावती, कैलाश, ओमकार, सुभाष, धर्मपाल, शरुपिया, कौशल, रतिराम, लाल सिंह आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि उन्होंने शौचालय बनाने के लिए आवेदन किया था। ग्राम प्रधान ने शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि निकाल ली। इसके बावजूद शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर ब्लाक से लेकर तहसील तक में पहुंचे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच करा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।