फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बजती थाना नहटौर कार्यालय फोन की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर थाने का टेलीफोन कनेक्शन कटा
विज्ञापन

नहटौर। पिछले एक माह से नहटौर थाने का लैंडलाइन फोन ठप पड़ा हुआ है। 28 हजार रुपये का बिल जमा नहीं होने के कारण बीएसएनएल ने थाने का कनेक्शन काट दिया है। हालत यह है कि इस फोन का 130 रुपये भी बिल जमा नहीं किया जा रहा है, ताकि फोन की इनकमिंग सेवा शुरू कराई जा सके। थाना नहटौर कार्यालय में 01344-262020 और 262100 लैंडलाइन नंबर चल रहे थे। 262100 नंबर नेटवर्किंग सिस्टम से जुड़े होने के कारण 262020 पर ही घंटी बजती थी। करीब 28 हजार का बिल भुगतान नहीं होने के कारण बीएसएनएल ने इसकी इनकमिंग सेवा बंद कर दी। एक महीने में थाना नहटौर के दो प्रभारी बदल गए, लेकिन फोन ठीक नहीं हो सके हैं। बीएसएनएल के इंजीनियर गौरव कुमार का कहना है कि अधिक बिल बकाया होने के कारण थाने के नंबर की सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें