अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे टीकाकरण के तहत हरियाना के मंसूरी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 220 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। स्कूल में आयोजित हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैंप में भारी तादात में लोगों ने भाग लिया। इसमें प्रबंधक हाजी बब्लू मंसूरी, निकहत परवीन, प्रधानाचार्य सिराजउद्दीन, उप प्रधानाचार्य वासिक शमीम आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा हज ट्रेनर रागिब हुसैन, डा. आईएम अंसारी, डा. मोहसिना बेगम, डा. मोहम्मद जुनैद का भी भरपूर सहयोग रहा।