फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्घनग्न होकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्रामीण डाक सेवकों ने अर्द्घनग्न हालत में मुख्य डाकघर परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मुख्य डाकघर परिसर में एकत्र हुए ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए आर्थिक, शारीरिक, मानसिक शोषण से निजात दिलाने की मांग की। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आधे कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार, रूद्र कुमार, हरि सिंह, रामप्रसाद, महाराज सिंह, विरेंद्र चौधरी आदि ग्रामीण डाक सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें