फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकिशनपुर में महिला श्रद्घालुओं ने कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकिशनपुर में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

रेहड़। गांव हरकिशनुपर स्थित त्रिखुटी वाले बाबा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने गांव में पीत वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शंकर पार्वती, गणेश लक्ष्मी की झांकी बैंडबाजे की पारंपरिक धुन पर नाचते गाते चल रही थीं। कलश यात्रा में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भगवान का गुणगान करती चल रही थीं। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर गांववासियों ने फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र चौहान व नवनीत चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिभा चौहान, वैशाली चौहान, देवकी रानी, सुमित्रा देवी, सुमन देवी, राधिका चौहान, विनीता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें