ट्रेन से कटकर युवक की मौत
जलालाबाद। रेलवे अप लाइन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कल्हेड़ी निवासी इशरत अली का 32 वर्षीय पुत्र रोहिल चंडीगढ़ में रहकर पेंट का काम करता था। वह हाल ही में चंडीगढ़ से गांव आया था। शुक्रवार सुबह कल्हेड़ी फाटक और जलालाबाद फ्लाईओवर के बीच अप रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से रोहिल की मौत हो गई। रोहिल की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी नजीबाबाद ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।