त्योहार को मिलजुलकर मनाएं
शेरकोट। सीओ अफजलगढ़ इंद्रजीत सिंह ने कहा की रमजान इबादत का त्योहार है। हिंदू-मुस्लिम हर त्योहार को मिल जुल कर मनाएं। सीओ ने रमजान व ईद के पर्व पर क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की। एसओ शरद पंवार ने कहा की यदि किसी शरारती तत्व ने नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने कहा कि प्रशासन का शांति व्यवस्था में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर अमिष रस्तोगी, शहाबुद्दीन, शेख अहमदुल्ला, नासिर प्रधान, ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।