नजीबाबाद। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी का जोगीरम्पुरी दरगाह पहुंचने से पूर्व नजीबाबाद में सपा के नगर अध्यक्ष हाजी फैसल और किरतपुर मोतीचूर में सपा नेता इख्तियार अहमद ने स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को अल्पसंख्यक और आम जनता की विरोधी बताया। स्वागत करने वालों में हाजी कासिम, नईम वारसी, नवाब राईन, धनपाल यादव, हाजी विशाल, मो.दानिश, मो.इरशाद, मो.शहजाद, नदीम शेख, नसीम वारसी आदि शामिल रहे।