डेलिगेट ने बैंक में किया प्रदर्शन
बिजनौर । जिला सहकारी बैंक में डेलिगेट ने कागज जमा करने पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
बैंक में प्रदर्शन करने वाले डेलीगेट ने बताया कि 40 समितियों के 250 डेलिगेट बैंक के निदेशक को चुनेंगे।
जिन डेलिगेट के कागज भूलवश जमा नहीं हैं उन्हें बुधवार को कागज जमा करने और आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी डा. हरेंद्र ने कागज जमा नहीं और वृत्ति सदस्य भी नहीं बनाए। आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी ने सहकारी बैंक के गेस्ट हाउस में बैठकर बंद कमरे में मनमाने तरीके से चुनावी प्रक्रिया पूरी की। प्रदर्शन करने वालों में नागेंद्र, बिशनपाल, राजीव, टीकम सिंह, हिमांशु, सुधीर चौधरी, नीरज राजपूत, नीशू चौधरी, विक्रांत, सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे। इस बारे में चुनाव अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया।