फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अभद्रता करने और बैंक में दलाली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। किसानों की शिकायत पर पंजाब नेशनल बैंक की नांगल शाखा प्रबंधक सहित दो बैंक कर्मियों को लीड बैंक अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नांगलसोती स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शुक्रवार को किसान नेता नीटू चौधरी, राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह अपने खाते से धनराशि निकालने गए थे। आरोप है कि तभी शाखा प्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य बैंक कर्मियों ने किसानों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। भुगत लेने की धमकी भी देने का आरोप है। इस पर किसान आक्रोशित हो गए थे। किसानों ने इसकी शिकायत शनिवार को लीड बैंक अधिकारी बिजनौर अजय कुमार से की थी। किसानों की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी ने शाखा प्रबंधक पवन कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी बैंक कर्मचारी ललित कुमार को निलंबित कर दिया। लीड बैंक अधिकारी का कहना है कि बैंक शाखा प्रबंधक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संबंध में पहले भी कई गंभीर शिकायतें की जा चुकी हैं। किसानों की शिकायत पर उन्होंने शाखा प्रबंधक और एक बैंक कर्मी को निलंबित करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। अन्य बैंक कर्मियों के ग्राहकों से अभद्रता एवं दलाली के मामलों में शामिल होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें