हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की एक बैठक रविवार को मंडी समिति में हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने विद्युत बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। किसान यूनियन मांग करती है कि विद्युत बिलों का सौ प्रतिशत सरचार्ज माफ करते हुए भविष्य में विद्युत बिलों को पूर्ण रूप से माफ किया जाए। नहर खुदाई का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में सोलह अप्रैल को राष्ट्रीय महापंचायत होगी। जहां किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा जाएगा। इस दौरान लालाराम, बाबूराम सैनी, मंगल सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र कुमार सैनी, महाराज, हरकेश सिंह, राम चरण सिंह आदि मौजूद रहे।