हाथी ने दौड़ाया
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना पर्यटन जोन मे इन दिनो हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे है। रामनगर के रास्ते कोटद्वार जा रहे एक वाहन चालक ने बताया कि खारा गेट से आगे झिरना मार्ग पर एक बड़ा काला हाथी जिसके दांत भी बड़े है। इन दिनों मार्ग पर आ जा रहा है। वह वाहन को देखकर रास्ते में आ जाता है। कई बार वह वाहन चालकों को दौड़ा रहा है। इसके अलावा कालागढ़ में इंटर कालेज के निकट सुबह सात बजे एक हाथी मुख्य मार्ग पर नजर आया। जिसकी वजह से राहगीरों में दहशत का माहौल है।