फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें शिकायतें-सीडीओ
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 160 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
सीडीओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 10 शिकायतों का मौके पर समाधान किया। तहसील के ड्वाकरा हॉल में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ ब्रजराज सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार की उपस्थिति में सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समाधान दिवस में दर्ज शिकायतें सुनी। सीडीओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने और समय से शिकायतें निस्तारित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें