बिजनौर । राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अनेक मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया।
धरने में सूरज सिंह ने सामायिक सेवाओं को जोड़कर अन्य लाभ दिए जाने की मांग की। धर्मवीर सिंह ने संवर्ग का ग्रेड वेतन दो हजार से बढ़ाकर 2800 करने, कपिल त्यागी ने राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त करने, ब्रह्मपाल सिंह ने मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिलाने, संवर्ग पद का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने सहित अनेक मांग की गई। अध्यक्षता कावेंद्र सिंह व संचालन रामकरन सिंह ने किया। जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, परमानंद मंडल आदि मौजूद रहे।