कुत्ते के काटने से घायल बालिका की मौत
हल्दौर (बिजनौर)। गांव पैजनियां में कुत्ते ने चमन सिंह की दस वर्षीय पुत्री काजल को काट लिया था। बच्ची का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। परिजन घायल बच्ची को गंभीर हालत में बिजनौर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए थे। बालिका ने उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते का घेराव कर उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया।